विधायक के बारे में

About MLA

त्रिविक्रम नारायण सिंह आधुनिक सोच, सशक्त संगठन क्षमता और गहरी जमीनी समझ के साथ उभरे ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिनका सार्वजनिक जीवन शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में सतत और परिणामकारी समर्पण का प्रतीक है। औरंगाबाद के विधायक के रूप में वे राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा और समाधान का प्रभावी माध्यम मानकर निरंतर जनहित में सक्रिय हैं। उनका राजनैतिक सफर एक सामान्य कार्यकर्ता से आरंभ होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, भारतीय जनता युवा मोर्चा होकर यहाँ तक पहुंचा है।

इनकी छवि एक परिणाम देने वाले नेता की रही है। त्रिविक्रम नारायण सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संगठनात्मक स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण और परिणामोन्मुख भूमिका निभाई। भारतीय जनता पार्टी, बिहार में क्षेत्रीय प्रभारी एवं लोकसभा क्लस्टर प्रभारी के रूप में वे चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ता-आधारित प्रबंधन की केंद्रीय धुरी रहे। उनकी जिम्मेदारी केवल चुनाव संचालन तक सीमित नहीं थी, बल्कि बूथ स्तर से लेकर प्रमंडलीय स्तर तक संगठन को एकजुट और सक्रिय बनाए रखने की थी। उन्होंने प्रभारी, विस्तारक और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, संसाधन नियोजन और फीडबैक-आधारित रणनीति निर्माण को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

तिरहुत प्रमंडल की चारों लोकसभा सीटों पर मत-प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि, तथा मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में रिकॉर्ड जीत उनकी संगठनात्मक दक्षता का प्रत्यक्ष परिणाम रही। उन्होंने बड़े स्तर की रैलियों और जनसभाओं के आयोजन, भीड़ प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आईटी और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, एनडीए सहयोगी दलों के साथ सशक्त समन्वय तथा विचार-परिवार के बीच तालमेल स्थापित कर उन्होंने चुनाव अभियान को आधुनिक, संगठित और लक्ष्य-केंद्रित स्वरूप दिया। विशेष रूप से बीजेपी वैशाली संगठन का राज्य स्तर पर अग्रणी प्रदर्शन उनके नेतृत्व कौशल का प्रमाण रहा। 2024 का लोकसभा चुनाव उनके सार्वजनिक जीवन में एक ऐसे संगठनकर्ता और रणनीतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी पहचान को और सुदृढ़ करता है, जो योजना, परिश्रम और अनुशासन के माध्यम से राजनीतिक परिणामों को सुनिश्चित करना जानता है।

वे देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी हैं तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक के रूप में चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, प्रबंधन, फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस, वाणिज्य, पत्रकारिता और विधि जैसे विविध विषयों में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार और प्रसार कर रहे हैं। वे उस क्षेत्र के जीवनरेखा के रूप में प्रतिष्ठित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक भी हैं जिसके माध्यम से क्षेत्र में सुलभ, किफायती और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला रखी गई है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता-स्वास्थ्य जागरूकता, ग्रामीण-आदिवासी युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण तथा किसानों में उद्यमिता को बढ़ावा-ये सभी पहलें उनके समावेशी विकास दृष्टिकोण को साकार करती हैं।

समाजसेवा उनके व्यक्तित्व का मूल है। वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संयोजक और भारतीय विकास परिषद के संरक्षक के रूप में वे आदिवासी व ग्रामीण समाज के साथ सतत रूप से जुड़े हैं। धर्म जागरण समन्वय से जुड़कर उन्होंने धर्मांतरण जैसे मुद्दे पर भी गंभीरता से काम किया है ।

विधायक के रूप में त्रिविक्रम नारायण सिंह की प्राथमिकता जन-सुनवाई, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख शासन है। वे मानते हैं कि विकास तभी सार्थक है जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। यही विश्वास उन्हें एक विश्वसनीय जनसेवक और उत्तरदायी जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित करता है जो संवाद सुनते हैं, समाधान गढ़ते हैं और संकल्प के साथ कार्य करते हैं।

त्रिविक्रम नारायण सिंह
2025
निर्वाचित विधायक
Elected MLA

हमारा विजन

"एक समृद्ध, शिक्षित और स्वस्थ औरंगाबाद का निर्माण"

Building a Prosperous, Educated and Healthy Aurangabad